Mon. Sep 23rd, 2024

नशे में धुत्त सिपाही ने किया हंगामा

रामनगर।

पुलिस के सिपाही के कुत्ते के भौंकने पर एक महिला से विवाद हो गया। विवाद के बाद सिपाही नव महिला से गाली-गलौज की और चाकू लेकर महिला के घर पहुंच गया। महिला ने सिपाही की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामनगर पीरूमदारा चौकी में तैनात एक सिपाही शोकरधाम कालोनी में रहता है। कालोनी में प्रेमवती भी अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि गत रात करीब सवा नौ बजे सिपाही शराब के नशे में धुत्त होकर उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब घर का गेट नहीं खोला तो वह वापस चला गया। इसके बाद वह पुलिस की वर्दी उतार कर चाकू लेकर वापस उनके घर के गेट पर आया और गेट पर लात मारने लगा साथ ही गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के सिपाही की यह करतूत घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अगली सुबह प्रेमवती ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उनके घर के बाहर एक कुत्ता सिपाही पर भौंका था, जिसे लेकर नशे में धुत्त सिपाही उनके घर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा । जिसका विरोध किया गया। कुछ समय बाद वह फिर दोबारा हाथ मे चाक़ू लेकर पहुँचा और गेट पर लात मार कर उसे तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही गालियां देने लगा। इस मामले में कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है,जांच के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *