Sat. Aug 1st, 2026

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार।

रानीपुर क्षेत्र में एक नाबालिग को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में काम करने वाले अपने दीदी-जीजा को किशोरी रोजाना खाने देने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आलोक पुत्र हरिसिंह निवासी गांव बोंगला बहादराबाद से हो गई थी।इसके बाद युवक अक्सर उससे मिलता जुलता रहा। आरोप है कि युवक उसे एक होटल में ले गया,और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके बाद वह गुमशुम रहने लगी तो मामला खुला। किशोरी के परिजनों ने रणनीति के तहत युवक को फिर से मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *