Wed. Apr 22nd, 2026

ट्रैक्टर से टकराई ट्राली, पिता पुत्र की मौत

देहरादून।

राजस्थान से हरिद्वार गंगा स्नान आ रहे यात्रियों से भरी एक स्कार्पियो रुड़की के समीप आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में वाहन में आगे बैठे पिता- पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर से एक परिवार गंगा स्नान के लिए स्कॉर्पियो से हरिद्वार आ रहे थे। बताया गया है कि शनिवार को स्कार्पियो सवार यात्रियों ने जैसे ही रुड़की की सरहद पार की उसी दौरान बढेरी राजपूतान के पास पहुँची उसी दौरान चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो में बैठे पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी स्कार्पियो सवार अन्य को मामूली चोटें आई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *