Sat. Sep 21st, 2024

लड़की समझ कर जिसे भगाया वह निकला ‘गे’

समाचार इंडिया/ रुद्रपुर।

ऊधमसिंह नगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक एक किशोर को लड़की समझकर भगाकर ले गया, लेकिन वह किशोर लड़की के बजाए ‘गे’ निकला तो पीड़ छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी। उधमसिंह नगर में एक किशोर की हत्या और हत्या के कारणों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारोपित ने मोबाइल पर अनजान लड़की से संपर्क बढ़ाया, और उसके पीछे पड़ गया, और उसे भगा ले गया।  फिजिकल रिलेशनशिप पर उसे पता चला कि जिसे वह लड़की समझकर भगा लाया वह लड़की नहीं बल्कि गे है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर उसने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया लेकिन ‘गे,’ किशोर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गया। इस पर आरोपित ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।  रुद्रपुर के कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि गत वर्ष 24 मार्च  2021को भूरारानी निवासी 17 साल का एक किशोर लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पांच दिन बाद 29 मार्च 2021 को एक किशोर की लाश खटीमा-मझौला के बीच मिली थी जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही डीएनए के लिए सेम्पल भेज दिया था।  इसके बाद से ही पुलिस हत्या कांड का पर्दाफाश करने में जुटी थी। सीओ अभय सिंह ने बताया कि 2021 मार्च में गुमशुदगी की रिपोर्ट और फरवरी  2022 में डीएनए रिपोर्ट आने के जब मृतक किशोर की पुष्टि होने के बाद मामले की एक बार फिर पुन: जांच करवाई गई। कोतवाल ने बताया कि मामले को लेकर पूछताछ में गुरजिंदर सिंह को हिरासत में लिया गया था।  पूछताछ में आरोपित ने बताया कि एक साल पहले उसे एक नंबर मिला। जिस पर उसने बात की तो वह लड़की का नंबर निकला। धीरे धीरे दोनों की बात होने लगी। इस पर वह उसे 24 मार्च को अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान उसे पता चला कि वह लड़की नहीं लड़का है तो उसने उसे घर जाने को कहा। लेकिन वह उसके साथ शादी करके रहने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद उसने अपने साथी साहब सिंह के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारोपितों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *