Sun. Sep 27th, 2026

छात्रा से छेड़खानी का आरोप

समाचार इंडिया/देहरादून।

रिखणीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी से एक टीचर द्वारा छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज द्वारी के अध्यापक त्रिलोक सिंह बेलवाल ने कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ अश्लील छेड़खानी की, जिसके बाद छात्रा द्वारा इस मामले को अपने अभिभावकों बताया गया। अभिभावकों द्वारा मामले को स्कूल प्रशासन को अवगत करवाया गया, जिसके बाद आज उक्त टीचर को स्कूल में बुलाया गया। स्कूल की अन्य छात्राओं का भी कहना है कि, उक्त टीचर को यहाँ से हटाया जाए, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि, जल्द टीचर को अन्यंत्र भेज दिया जाएगा। टीचर अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है, व संविदा पर नियुक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *