Mon. Apr 20th, 2026

जनता का आशीर्वाद मिला तो धर्मपुर सीट को आदर्श विधानसभा सीट बनाऊंगाः बीर सिंह पंवार

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बीर सिंह पंवार का कहना है कि यदि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर विधायक बनाया तो वे इस सीट को एक आदर्श विधानसभा सीट बनाएंगे।

इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मलिन बस्तियों को नियमित कर मालिकाना हक दिलाया जाएगा। टिहरी बांध विस्थापितों की लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को ठीक किया जाएगा और जलभराव व बिजली की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कारगी क्षेत्र से डंपिंग जाने को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा। हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लिीनिक खुलवाया जाएगा। युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। आजाद कालोनी, बंजारावाला, चानचक, भारूवाला, बाईपास वाले नाले को बिंदाल से जोड़ा जाएगा। शहीद राजीव जुयाल मार्ग, इंदिरा गांधी मार्ग, हरभजवाला, मोहब्बेवाला, बैलरोड मेहूंवाला, ऋषिविहार, सेवलाकलां, बंजारावाला की आंतरिक सड़कों, हरिद्वार बाईपास, तुंतोवाला मार्ग, अमृत योजना के कारण खुदी हुई सड़कों, जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *