Wed. Apr 22nd, 2026

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुईं

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं।
सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस  के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था। सरिता आर्य पहले ही कह चुकी थीं कि नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। कांग्रेस नैनीताल सीट पर पूर्व विधायक संजीव आर्य को प्रत्याशी बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *