Tue. Oct 13th, 2026

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के शिविर में 167 लोगों का पंजीकरण

सतपुली। राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। भारत सरकार, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) और जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल के सहयोग से आयोजित शिविर में 167 लोगों का पंजीकरण किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य ने की, जबकि पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने संचालन किया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया की गई। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चिह्नित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्राम विकास और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. शशांक उनियाल, डॉ. अगम कांत, संतोष कुमार, डॉ. अश्वनी चौहान, डॉ. गीतांजलि पाल, डॉ. स्मृति कुकरेती (सीएचसी सतपुली), रीता (नर्सिंग अधिकारी, सीएचसी सतपुली), ज्योति और बबीता (आरएसआई सतपुली), साक्षी (ऑपरेटर), तहसीलदार जाहिद हसन और डॉ. आशीष गुसाईं (एसीएमओ) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा, सुनील रावत, जगमोहन डांगी और सावित्री देवी ने सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *