Wed. Sep 30th, 2026

चारधाम यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर फिर लौटी रौनक

logo

देहरादून। प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या से चारधाम यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर फिर रौनक लौट आई है। होटल, ढाबों और दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। इससे स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। अब तक 53 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। गुजरात और राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, खुशनुमा मौसम और राज्य के लोगों के व्यवहार की सराहना की। उधर, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क है। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *