जिला खनन समिति की हुई बैठक
देहरादून। देहरादून जिले में आगामी खनन सत्र एक अक्टूबर से शुरू होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में खनन कार्य को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए जिला खनन समिति की बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को नए चिन्हित लॉट के लिए नियमानुसार निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तहसील स्तर पर गठित एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही खनन क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
