Fri. Sep 25th, 2026

सेवा भावना देश की प्रगति की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति: प्रधानमंत्री

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेवा भावना देश की प्रगति की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की अभिनव योजनाओं ने 25 करोड़ नागरिकों को गरीबी से बाहर निकाला है। मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा पर निकले सेवा यात्रियों के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान यह बात कही। श्री मोदी ने कहा है कि पीएम-किसान योजना और पीएम सूर्यघर योजना जैसी अनगिनत योजनाएं देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जानी जाती हैं। उन्‍होंने कहा कि सेवा भावना के फलस्वरूप ही चार करोड़ गरीब लोगों को स्थायी घर मिल सके हैं। मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *