कृत्रिम पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव
देहरादून। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने वनस्पति तेल या स्टार्च से बने कृत्रिम पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। प्राधिकरण ने कहा है कि ‘डेयरी संदर्भ में एनालॉग’ श्रेणी के अंतर्गत पहले से लाइसेंस प्राप्त या पंजीकृत उत्पादों को अपने नामकरण, लेबलिंग या विपणन में ‘पनीर’ शब्द का उपयोग बंद करना होगा।
