Fri. Aug 21st, 2026

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया सचेत

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के सात जिलों में  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट से 22 अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 बजे तक अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और गरजने की संभावना है। विशेष रूप से रुड़की, लक्सर, पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, रानीखेत, लोहाघाट, टनकपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, द्वाराहाट, कोटद्वार और बीरोखाल तथा आसपास के क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *