Sat. Oct 10th, 2026

मुख्यमंत्री ने किया जिला अस्पताल में ब्लड कम्पोनेंट यूनिट का शुभारंभ

चम्पावत। चंपावत जिला अस्पताल में ब्लड कम्पोनेंट यूनिट का संचालन शुभारंभ हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से देहरादून से कम्पोनेंट यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह यूनिट लोगों के लिए जीवन उपयोगी साबित होगी। इसके संचालन के बाद रक्त की भी बचत होगी। उन्होने कहा कि चंपावत की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर किया जाएगा। रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *