मुख्यमंत्री ने आरसीसी कंक्रीट पुल का लोकार्पण किया
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के चोरगलिया हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर 9 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से बने 120 मीटर स्पान वाले डबल लेन आरसीसी कंक्रीट पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में आयोजित कार्यक्रम में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
