Fri. Aug 14th, 2026

जिलाधिकारी ने इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय  ने इंटर कॉलेज रवाईखाल का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और सामने आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के खेल मैदान का भी जायजा लिया। उन्होंने खेल मैदान को व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता तथा शिक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (Literacy and Numeracy) का नियमित आकलन किया जाए, साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन करने तथा जिन विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है, उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहायता उपलब्ध किये जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *