विद्युत उपभोक्ता शिविर आयोजित
गौचर (चमोली)। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच गौचर की ओर से आदिबद्री में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में करीब 50 से अधिक शिकायतें आयी जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
आज के कैंप की खास बात यह रही कि कर्णप्रयाग विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल के आग्रह पर यह कैंप जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार की थीम पर लगाया गया। स्वयं विधायक नौटियाल इस मौके पर आदि बद्री में उपस्थित रहे और उन्होंने कैंप में ही लोगों से आग्रह किया कि विद्युत से संबंधित समस्याओं को फोरम के समक्ष रखें, ताकि उनका समय पर निस्तारण हो सके। नौटियाल ने फोरम के सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट व अर्जुन सिंह बिष्ट का आभार जताया कि उन्होंने उनके आग्रह पर उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक बेहतरीन व सफल कैंप का आयोजन किया। उन्होंने अपेक्षा की कि आने वाले महीनों में उनकी विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी कैंप होगा आयोजन सीआरएफ की तरफ से किया जाएगा।
नौटियाल आदिबद्री में आयोजित तिरंगा यात्रा के प्रतिभागियों के साथ ही कैंप में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, ग्राम प्रधान आदि बद्री आरती बहुगुणा, ग्राम प्रधान नगली नवीन बहुगुणा, ग्राम प्रधान दुआ महावीर सिंह रावत, के साथ ही एक अन्य गांव के प्रधान जमेंद्र सिंह, बीडीसी मेंबर बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आज के कैंप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी पंकज कुमार, अवर अभियंता आरपी मिश्रा व सीजीआरएफ के कार्यालय सहायक सतीश मैठाणी व रेखा भंडारी भी मौजूद रहे। कैंप में 50 से अधिक शिकायतें आई, जिनमें से फोरम में एक दर्जन शिकायतों को सुनवाई के लिए अपने पास रखा जबकि अन्य का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
