Sun. Aug 9th, 2026

प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन

देहरादून। आयुर्वेद जगत के प्रतिष्ठित चिकित्सक, पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत, सामाजिक क्षेत्र और उनके हजारों मरीजों में शोक की लहर है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। परिजनों के अनुसार, वैद्य बालेंदु प्रकाश ने अपना जीवन आयुर्वेद, शोध और मरीजों की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने साहस, दृढ़ विश्वास और मानवीय संवेदनाओं के साथ अनगिनत लोगों के जीवन को नई दिशा दी। वे आयुर्वेदिक चिकित्सा, विशेषकर जटिल रोगों के उपचार और शोध कार्यों के लिए देश-विदेश में जाने जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *