Tue. Sep 22nd, 2026

डीएम ने किया मोटर मार्ग का निरीक्षण

logo

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क एवं क्षतिग्रस्त वेंटेड कॉजवे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कुमरौड़ा के निकट क्षतिग्रस्त कॉजवे के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को जनहित में प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को तीन दिन के भीतर कार्य प्रारंभ कर एक माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित जूनियर इंजीनियर को प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्षतिग्रस्त स्थल पर तत्काल चेतावनी एवं सूचना संबंधी साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बताया कि मोटरमार्ग के प्रथम चरण का निर्माण वर्ष 2024 में पूरा हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण का आगणन तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *