Mon. Nov 9th, 2026

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें देने की घोषणा की। सोमवार को भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही युवा आयोग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं के मानदेय में 1 दिसंबर 2026 से वृद्धि की जाएगी। अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश के युवाओं, महिला कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

समारोह में आंदोलनकारियों का सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया और आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी तथा एनसीसी की टुकड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

CM धामी की 5 बड़ी घोषणाएं

1. उत्तराखंड में जल्द युवा आयोग का गठन किया जाएगा।
2. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 1 दिसंबर 2026 से बढ़ेगा।
3. आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी 1 दिसंबर से वृद्धि होगी।
4. भोजनमाताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।
5. अतिथि शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *