Sun. Jul 26th, 2026

प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में श्रीदेव सुमन साहित्य एवं कला स्मृति मंच के तत्वावधान में जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम में भव्य श्री देव सुमन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने श्री देव सुमन के त्याग, बलिदान और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। छात्राओं पहल जोशी, प्रगति बिष्ट और अनन्या पंवार के संबोधन की सराहना हुई। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *