निवेश और रोजगार से बदल सकती है पौड़ी की तस्वीर
देहरादून। पहाड़ की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने और पौड़ी विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधायक निधि के सीमित वितरण या पारंपरिक निर्माण कार्यों से आगे बढ़कर बड़े निवेश और रोजगार सृजन पर केंद्रित व्यावहारिक रोडमैप ही पौड़ी क्षेत्र की तकदीर बदल सकता है, और इस भूमिका के लिए आईआईटी रुड़की से पासआउट इंजीनियर और भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश चन्द्रा को एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों के अनुसार, गणेश चन्द्रा के विजन में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर है। उनका विजन
• शिक्षा और रोजगार: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों को सीधे रोजगार से जोड़कर युवाओं का भविष्य संवारना।
• स्वास्थ्य सेवाएं: ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ और आधुनिक बनाना।
• व्यापार और परिवहन: स्थानीय व्यापारियों के कारोबार को ऊंचाई देना और पौड़ी के ट्रांसपोर्टरों की तरक्की के लिए स्थिति में सुधार लाना।
• पर्यटन और स्वरोजगार: साहसिक व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बागवानी और स्थानीय स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना।
• खेल प्रोत्साहन: पौड़ी की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना, पौड़ी में राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन करना, ताकि होटल, ट्रासपोर्ट व्यापार बढ़े।
15 देशों का अनुभव और निवेश लाने का ट्रैक रिकॉर्ड
भाजपा के उच्च शिक्षित और अनुभवी कार्यकर्ताओं में शामिल गणेश चन्द्रा का पेशेवर जीवन उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने 15 से अधिक देशों में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया है, जिससे उन्हें बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का गहरा अनुभव है। पूर्व में राज्यमंत्री (विदेश निवेश) रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए विदेश से 178 करोड़ रुपये का निवेश जुटाने में सफलता पाई थी। देश-विदेश के उद्योगपतियों और प्रवासी अधिकारियों से उनके गहरे संपर्क पौड़ी में बड़े निवेश लाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
वैश्विक नेटवर्क: आज भी उनके संपर्क देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों, प्रवासी अधिकारियों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से बने हुए हैं, जिनका सीधा उपयोग पौड़ी में बड़े उद्योग और निवेश लाने के लिए किया जा सकता है।एक भेंटवार्ता में गणेश चन्द्रा का कहना है कि यदि पार्टी उन्हें पौड़ी की जनता की सेवा करने का अवसर देती है, तो वे अपने प्रशासनिक अनुभव और वैश्विक नेटवर्क के दम पर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।
