Tue. Apr 21st, 2026

सीएम धामी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की भेंट, उत्तराखंड से जुड़े विभिनन मुद्दांे पर की चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की व उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अस्तियों एवं दायित्वों के लंबित प्रकरणों के संबंध में बैठक की। बैठक में दोनों राज्यों के परस्पर हितों को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *