Thu. Jul 16th, 2026

27 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित की जाएगी भर्ती रैली

logo

देहरादून। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के सोमनाथ ग्राउंड, केआरसी में 27 जुलाई से 9 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। अल्मोड़ा सेना भर्ती कार्यालय ने बताया है कि यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के सेंट्रल श्रेणी के जेसीओ आरटी और हवलदार एजुकेशन व ज़ोनल श्रेणी के सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के ऑनलाइन सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे। भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से अपना ईमेल देखने और 16 जुलाई से भारतीय सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर क्लर्क तथा एसकेटी श्रेणी की शारीरिक भर्ती रैली सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडौन द्वारा आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *