Fri. Jul 10th, 2026

इलाज कराने आई युवती से अस्पताल में छेड़छाड़

देहरादून। दून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक युवती के साथ अस्पताल के सफाईकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी है। युवती के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे देहरादून निवासी एक युवती उपचार के लिए दून अस्पताल आई थी। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा काउंटर पर आई। अन्य मरीजों के साथ वह दवाएं लेने के लिए कतार में खड़ी हो गई। तभी अस्पताल का एक सफाईकर्मी भी उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। इस दाैरान उसने युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता शुरू कर दी। युवती जब असहज हुई तो उसन शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपित को पकड़ लिया।इसके वाद युवती के साथ ही अन्य लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के बारे में पता किया तो वह उपनल के माध्यम से तैनात सफाईकर्मी निकला। अस्पताल प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *