Tue. Jul 7th, 2026

हरेला पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

logo

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय से जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्रदेश भर में हरेला पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए  सभी जनपदों को एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, एनजीओ, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत आदि को जोड़ते हुए वृहद स्तर पर हरेला का आयोजन किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति पर भी चर्चा की। उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात सुविधा दिए जाने के सम्बन्ध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों के माध्यम से सरकार छात्र-छात्राओं को वो सभी सुविधाएं एक जगह पर देने का प्रयास कर रही है, जो उन्हें मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाओं से परिपूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। चिन्हित क्लस्टर विद्यालयों में से ‘लो हैंगिंग फ्रूट’ जैसे विद्यालयों को शुरूआती चरण में लिया जा सकता है। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल एवं कुमाऊं को इस सम्बन्ध में साप्ताहिक समीक्षा करते हुए, क्लस्टर विद्यालयों में शीघ्र से शीघ्र विद्यार्थियों को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव  नितेश कुमार झा,  रविनाथ रामन, डॉ. वी. षणमुगम,  चंद्रेश कुमार यादव एवं  विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *