Tue. Jul 7th, 2026

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत हरशीला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

logo

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत विकासखंड कपकोट के राजकीय इंटर कॉलेज, हरशीला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, पेयजल, आयुष, शिक्षा, श्रम, उद्योग तथा अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके अलावा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लाभार्थियों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताया। मंगलवार को आयोजित शिविर में 490 लोगों ने प्रतिभाग किया। शिविर में प्राप्त 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के 68 प्रमाण पत्र बनाए गए/आवेदन प्राप्त हुए तथा 430 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मुख्य मंत्री राहत कोष के अंतर्गत सात प्रभावित व्यक्तियों को कुल 61,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सहायता प्राप्त करने वालों में हिमांशु आर्या कन्यालीकोट को 6,000 रुपये, जमन सिंह पुडकुनी को 10,000 रुपये, चतुर सिंह पुड़कुनीको 5,000 रुपये, राजेन्द्र प्रसाद नान कन्यालीकोट को 5,000 रुपये, देवकी देवी देवी बैसानी को 20,000 रुपये, बेला देवी पौंसारी को 10,000 रुपये तथा दिनेश राम पुड़कुनी को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, उपजिलाधिकारी कपकोट, ग्राम प्रधान हरशीला ममता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *