Tue. Jul 7th, 2026

श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

पौड़ी। गढ़वाल मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने निर्माण एवं अवसंरचना से जुड़े विभागों की समीक्षा करते हुए चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, वर्षाकाल में सड़कों की नियमित निगरानी, ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत तथा पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने सभी विभागों को विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *