ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारियां दी
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ में “सेवा, सुशासन, समर्पण” सेवा पखवाड़ा के तहत जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र, कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराईं। कुल 18 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
