Mon. Jun 29th, 2026

लंबित पेंशन प्रकरणों पर सख्त रुख

logo

देहरादून। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में
मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्व प्रथम उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध कंप्लायंस उपलब्ध कराने तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल एवं पेंशन से संबंधित कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों की शिकायत पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी लंबित मामलों में दो सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पात्र कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिलाना को कहा उन्होंने कहा कि पेंशन कर्मचारियों की जीवनभर की जमा-पूंजी है, इसलिए इसके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं ‘हेलो बागेश्वर’ पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण एवं कॉल प्रतिशत में सुधार लाने के निर्देश दिए। कम कॉल प्रतिशत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के संबंध में सिंचाई खंड कपकोट को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सेवायोजन विभाग द्वारा तैयार ‘कैरियर मार्गदर्शिका’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी अभिरुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप उचित करियर विकल्प चुनने तथा आवश्यक कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने में मार्गदर्शन प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *