राज्य में सहकारिता सप्ताह का किया शुभारंभ
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया। पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और गति मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता राज्य के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
