Sat. Jun 27th, 2026

गुलदार के हमले में महिला की मौत

पौड़ी । जिले के नैनी डांडा विकास खंड के पटटी बिजलौट के ग्राम सभा बणासी तल्ली में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।साथ गई महिलाओं ओर ग्रामीणों ने शोर शराबा कर गुलदार को भगाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। गांव में गुलदार के धमक से लोगों में ख़ौफ़ बना हुआ है, ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार  ग्राम सभा बणासी की दो महिला पशुओं के लिए घास लेने गांव के पास ही जंगल मे गई थी। ऐसी दौरान गुलदार ने अचानक  सुशीला देवी पर हमला कर दिया, साथ गई महिला ने शोर मचाया तो गांववाले जंगल की ओर गए। ग्रामीणों की आवाज सुनकर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल परेशान और वन विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। गुलदार के धमक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और आदमखोर गुलदार को मारने /पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *