एसडीआरएफ की टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति के शव को निकाला
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति के गहरी खाई में पड़े होने की सूचना पर SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे SDRF सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि हयात होटल के नीचे गहरी खाई में एक शव पड़ा हुआ है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर sdrf ने करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरे शव को खाई से निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक रबीउल हक पुत्र कमरूल हक (39), निवासी कुमारगंज, थाना पुखरिया, जिला माल्दा, पश्चिम बंगाल। हयात होटल में मजदूरी करता था और 20 जून को वह सामान लेने गुमखाल गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। SDRF टीम द्वारा रोप तकनीक का उपयोग करते हुए गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुँच बनाई गई तथा स्ट्रेचर की सहायता से शव को मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
