Tue. Jun 23rd, 2026

दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा

logo

अल्मोड़ा। जिले के धौलादेवी विकासखंड के सेली गांव में  हरियाणा के एक युवक ने अपने ससुर पर धारदार हथियार से  हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपीआरोपित पत्नी संग मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडेय (52)  पहले हरियाणा में रहते थे और कुछ समय पहले ही वह अपने पैतृक गांव लौटे थे। इसके बाद खेती-बाड़ी कर रहे थे। इसी वर्ष अप्रैल में उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह हरियाणा निवासी धर्मवीर के साथ किया था। विगत दिनों उनकी बेटी अपने पति धर्मवीर के साथ सेली गांव आई थी।  इसी दौरान धर्मवीर की किसी बात को लेकर अपने ससुर  से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धर्मवीर ने पाटल से अपने ससुर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद कमरे को बंद करब आरोपित पत्नी  संग मौके से फरार हो गया। देर रात ग्रामीणों और परिजनों ने घायल चंद्रशेखर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दन्या थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस  आरोपी धर्मवीर और उसकी पत्नी की तलाश कर रही हैऔर जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *