Mon. Jun 22nd, 2026

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

logo

देहरादून। कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर तथा उससे संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए एलएलबी, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उधर, पौड़ी जिले स्थित गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र से तीन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इनमें बीसीए, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा एमटेक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शामिल हैं। नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने से विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *