Fri. Jun 19th, 2026

बागेश्वर में तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल

बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने तथा उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों एवं जैमर की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यूपीसीएल को परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक मेडिकल टीम एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि पर निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जनपद में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3026 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *