Fri. Jun 19th, 2026

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक बने खण्डूड़ी

देहरादून।  उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक (आईजी) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी अब इंडो तिब्बत बॉर्डर पोलिस में देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा और महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व करेंगे। उनकी यह नियुक्ति न केवल उत्तराखण्ड पुलिस के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी इस अहम जिम्मेदारी में उनका अनुभव और नेतृत्व देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *