Wed. Jun 17th, 2026

नेट परियोजना के कार्यों को शीघ्र गति दें

बागेश्वर। जनपद में दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बैठक में भारत नेट परियोजना, मोबाइल नेटवर्क विस्तार व दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कपकोट क्षेत्र में भारत नेट परियोजना के कार्यों को शीघ्र गति देने तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी टॉवर स्थापना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। नेटवर्क संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और प्रभावित क्षेत्रों में सेवाओं में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने को कहा। विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी ने केवल सरकारी एजेंसियों ही नहीं बल्कि निजी दूरसंचार कंपनियों को भी दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने, ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, ई-गवर्नेंस तथा स्थानीय व्यवसायों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिलाधिकारी की यह सक्रियता जनपद के दूरस्थ गांवों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर संचार सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *