Fri. Jun 12th, 2026

राष्ट्रपति पहुंची देहरादून,पासिंग आउट होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार को देहरादून पहुंची । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं, जबकि शहर में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने 13 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी को जोड़ने वाले कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। वही आज राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।राष्ट्रपति के दौरे को लेकर  पुलिस ने ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर, थानो और सहस्रधारा क्रॉसिंग होकर शहर में प्रवेश कराया था। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटी पार्क और साईं मंदिर मार्ग से भेजा गया। हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को डोईवाला और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर की ओर भेजा गया। मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास, जीएमएस रोड और अनारवाला मार्ग से होकर गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके अलावा देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली मार्ग और डोईवाला होकर भेजा गया, जबकि मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए ओल्ड मसूरी रोड और थानो रोड का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भोगपुर तिराहा, कारगी चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, भानियावाला फ्लाईओवर, शिमला बाईपास चौक, साईं मंदिर राजपुर रोड, डोईवाला थाना क्षेत्र और दूधली रोड को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया गया था । 13 जून को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए पासिंग आउट परेड के दौरान अकादमी के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर किसी भी प्रकार के सामान्य यातायात को अनुमति नहीं होगी। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघड़वाला और मीठी बेरी मार्ग से भेजा जाएगा। प्रेमनगर से शहर आने वाले छोटे वाहन एमटी गेट और मीठी बेरी होकर शहर की ओर आएंगे। वहीं सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से धर्मावाला की ओर मोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *