मसूरी के पास सड़क हादसा, चार पर्यटकों की मौत
देहरादून। देहरादून के मसूरी रोड स्थित झड़ीपानी पास पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाए से निकालकर सड़क तक पहुँचाया। हादसे में सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा, मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद, सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद व संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली की मौत हो गई।
