मुख्यमंत्री को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्र सौंपा
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना प्रपत्र सौंपा।CEO ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा।
