Sat. Jun 6th, 2026

ग्राम्य विकास मंत्री ने किया‘‘एक पेड़ गुरु के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ

logo

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के ग्राम्य विकास, पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह चौधरी ने रुद्रप्रयाग के तल्ला नागपुर क्षेत्र के क्वीली गांव में अपने गुरु पंडित पूर्णानंद पुरोहित के जन्मस्थली पर पहुंचकर ‘‘एक पेड़ गुरु के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रारंभ हुआ यह अभियान प्रतिवर्ष हरेला पर्व की समाप्ति तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी को गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने और इसे देशव्यापी अभियान का स्वरूप देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *