Sat. Jun 6th, 2026

आईपीएस निवेदिता कुकरेती कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक बनी

logo

देहरादून । शासन ने पुलिस विभाग में फेदबदल करते हुए नौ पुलिस महानिरीक्षक समेत कुल 13 आई पी एस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, जबकि पांच पी पी एस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती को कुमाऊं रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है । आईपीएस जितेंद्र चौधरी को देहरादून का यातायात पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं कुमाऊं की आईजी रिद्धि अग्रवाल को आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी विम्मी को पुलिस दूर संचार व फायर सर्विस का प्रभार दिया गया है। आईजी कृष्ण कुमार वीके आईजी यातायात व जीआरपी बनाया गया है। वही पुलिस महा निरीक्षक अनंत शंकर ताकवाले को आईजी प्रशिक्षण के साथ-साथ आईजी सीआईडी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *