Thu. Jun 4th, 2026

केंद्र सरकार ने घेरबाड़ योजना के तहत राज्य को प्रथम किश्त जारी की

logo

देहरादून। केंद्र सरकार ने घेरबाड़ योजना के लिए घोषित 90 करोड़ रुपये की राशि में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जारी कर दिए हैं। यह जानकारी कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दी गयी।
श्री जोशी ने अधिकारियों को उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घेरबाड़ योजना किसानों की फसलों को वन्यजीवों और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बैठक में कृषि मंत्री ने 30 जून तक चलाए जा रहे देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के राज्य में प्रभावी और सफल क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों तक योजना और अभियान की जानकारी व्यापक रूप से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *