विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर चर्चा
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुनरीक्षण प्रक्रिया, विभिन्न चरणों एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रथम एवं द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए राजनीतिक दलों से अपने बीएलए को सक्रिय रखने तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक में गणना प्रपत्र भरने का डेमो प्रस्तुत किया गया तथा दावे-आपत्तियों, नाम सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं त्रुटि संशोधन संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता नामावली में शामिल होने से वंचित न रहे।
