Wed. Sep 23rd, 2026

निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

logo

हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य के लिए जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 29 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत कुकरेती गली नं 3 सीसी रोड वर्क 53.4 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है,कुल 53.4 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 26 मीटर,गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 40 मीटर, गणपतिधाम फेस 2 पावर ब्लॉक 28 मीटर,अजितेश विहार पावर ब्लॉक 42 मीटर,राज विहार फेस 2 सीसी रोड 40 मीटर,गुप्ता कॉलोनी पावर ब्लॉक 37 मीटर, कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 213 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *