दावाग्नि की चपेट में आकर महिला की मौत
गोपेश्वर। जनपद के अंतर्गत गैरसैंण L) विकासखंड की आदिबदरी (Adibadri) तहसील के बूंगा गांव (Boonga Village) में जंगल की आग ने एक और परिवार को गहरे दु:ख में डुबो दिया। मंगलवार देर शाम जंगल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 51 वर्षीय सुरेशी देवी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंगा गांव निवासी सुरेशी देवी कल देर शाम लगभग सात बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं। उसी दौरान बदाढ़गाड जंगल में लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलते हुए गौशाला क्षेत्र तक पहुंच गई और वह आग की लपटों में घिर गया।लपटों में घिरा देख महिला ने ग्रामीणों को मद्दत के लिए आवाज लगाई, महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके र पहुँचे व महिला को आग की लपटों से निकाल कर घर पहुंचाया। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर जने लगे, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुदार तेज हवाएं चलने से आग ने रफ़्तार पकड़ली व गौशाला चपेट में आ गई।
