मतदाता सूची का मसौदा 14 जुलाई को प्रकाशित होगा : मिश्र
उत्तरकाशी। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेकर सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 29 मई से 7 जून तक प्रशिक्षण व प्रिंटिंग कार्य, 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन और गणना प्रपत्र भरने का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची का मसौदा 14 जुलाई को प्रकाशित होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी। एडीएम ने पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता और गंभीरता से करने पर जोर दिया।
