Mon. May 25th, 2026

उत्तराखंड बदला रहेगा मौसम का मिजाज

logo

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने 11 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।  वही 12 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने , और  तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 मई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने /ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।  वहीं राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व अंधड़ चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *