जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
पौड़ी- कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार, पौड़ी में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करें, ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें तथा उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचती हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों को भी योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
